Apply Now Download App Login Review us

Ordinary Level ( O Level)

Duration :12 Month Duration : 0 Days

INDIA : INR. 12000
Other Country USD.

Get Discount Get App Subscribe Us 100% Placement Assistance

 O Level à¤•ंप्यूटर à¤•ा डिप्लोमा कोर्स होता है जिसमें कंप्यूटर का बेसिक कोर्स करवाया जाता है। O Level Full Form “आर्डिनरी लेवल” होता है। इस कोर्स का आयोजन ‘राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान’ (NIELIT) द्वारा किया जाता है। ओ लेवल कोर्स पाठ्यक्रम 1 वर्ष का होता है जिसके लिए योग्यता 10+12 होती है। 

O Level Full Form

ओ लेवल का पूरा नाम या O Level Ka Full Form “Ordinary Level” होता है। हिंदी में ओ लेवल का फुल फॉर्म (O Level Full Form In Hindi) “साधारण स्तर” होता है। O Level Course की अवधि 1 वर्ष की होती है जिसे 6-6 माह के दो सेमेस्टर में बांटा गया है। इन दो सेमेस्टर को पास करने के बाद छात्रों को एक प्रैक्टिकल और एक प्रोजेक्ट देना होगा।

अगर बात करें O Level Ke Liye Qualification तो इसके लिए योग्यता 10वीं à¤”र 12वीं कक्षा à¤‰à¤¤à¥à¤¤à¥€à¤°à¥à¤£ है। हालाँकि ITI सर्टिफिकेट धारक भी ओ लेवल सर्टिफिकेट कोर्स के लिए पात्र है।

O Level Kya Hai

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स का फुल फॉर्म “Ordinary Level” होता है। यह एक सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स होता है जिसे NIELIT (National Institute Of Electronics & Information Technology) द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र को एक Certificate दिया जाता है जिसके बाद छात्र आगे NIELIT ‘A’ Level के अगले स्तर के IT पाठ्यक्रम के लिए नामांकन कर सकते है। इसके लिए पाठ्यक्रम हर साल जनवरी और जुलाई के महीने में शुरू होता है।

कोर्स का नाम

O level

पाठ्यक्रम की अवधि

1 वर्ष (6-6 महीने के 2 सेमेस्टर)

न्यूनतम योग्यता

10वीं+12वीं पास या ITI/ग्रेजुएशन

आयोजक निकाय

NIELIT (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान)

सर्टिफिकेट प्रदान करने वाला निकाय

NIELIT

ओ लेवल कोर्स परीक्षा का आयोजन

साल में दो बार जनवरी एवं जुलाई

परीक्षा का प्रकार

भाग -1 ऑब्जेक्टिव (OMR शीट)

भाग-2 लिखित

रजिस्ट्रेशन फीस

500/- रूपये

आधिकारिक वेबसाइट

www.nielit.gov.in


ओ लेवल कोर्स के फायदे

अगर आप यह कोर्स करते है तो आपको इससे कई सारे फ़ायदे भी मिलेंगे। ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के फायदे इस प्रकार है –

  • अगर आप किसी गवर्नमेंट जॉब के लिए आवेदन कर रहे है और वहां कंप्यूटर डिप्लोमा माँगा जाता है तो आप ‘O Level Certificate’ दे सकते है।

  • डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा की वैकन्सी में O और A Level Certificate Holders भी आवेदन कर सकेंगे।

  • आजकल प्राइवेट जॉब में भी कंप्यूटर डिप्लोमा माँगा जाता है तो उसके लिए भी O Level Computer Diploma Certificate काम में आता है।

ओ लेवल कोर्स फीस

O Level Course Fees: 20,800/- रुपये है जिसका भुगतान दो किस्तों किया जा सकता है:

  • पहली किस्त : 6000/- रुपये (प्रवेश के समय)

  • दूसरी किस्त : 6000/- रुपये (द्वितीय सेमेस्टर में)

O Level Syllabus in Hindi

ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स छह-छह माह के दो सेमेस्टर में करवाया जाता है जिसमें लिखित और प्रैक्टिकल दोनों एग्जाम देना होते है तथा इसमें आपको प्रोजेक्ट भी सबमिट करना होते है। सर्टिफिकेट प्राप्त करने से पहले सभी छात्रों को प्रैक्टिकल वर्क को पूरा करना होता है तथा जिसके बाद ही ओ लेवल कंप्यूटर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में आपको किन-किन विषयों को पढ़ना होगा, एवं O Level Me Kitne Paper Hote Hai इसके बारे में जानकारी आपको निचे दी गयी है:

प्रथम सेमेस्टर

  • M1-R4- IT Tools and Business Systems
    M2-R4- Internet Technology and Web Design

द्वितीय सेमेस्टर

  • M3-R4- Programming and Problem Solving Through ‘C’ language

  • M4.1-R4- Application of .NET Technology

  • M4.2-R4- Introduction to multimedia

प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट

  • PR-1 Practical Based On The Theory Papers Of The Syllabus

  • PJ Project Work

Note That: à¤“ लेवल के कोर्स के रिजल्ट में प्रैक्टिकल के अंक नहीं जोड़े जाते है, परन्तु O Level Certificate प्राप्त करने के लिए, प्रैक्टिकल एग्जाम उत्तीर्ण करना और प्रोजेक्ट को पूरा करना अनिवार्य है अन्यथा उम्मीदवार को सर्टिफिकेट प्रदान नहीं किया जायेगा।

O Level Course का Exam कैसे होता है

O Level Course में आपको 4 परीक्षाएं देनी होगी। सभी ओ लेवल पेपर में 2 भाग होते है; भाग 1 में आपको 40 क्वेश्चन OMR शीट पर हल करना होंगे, जिसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा का यह भाग 40 अंकों का होता है जिसमें पास होने के लिये आपको 20 अंक लाने होंगे।

भाग-2 में आपको 60 क्वेश्चन हल करना होंगे। यह पेपर सफेद शीट पर हल करना होता है जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है। 60 मार्क्स के इस भाग में आपको 30 मार्क्स लाना जरुरी है।

O Level की 4 परीक्षाएं में पास होने के बाद ही आप प्रैक्टिकल एग्जाम के लिये आवेदन कर सकते है। O Level Practical Exam दो भाग में होती है। भाग-1, 80 मार्क्स का होता है जो कंप्यूटर पर ऑनलाइन हल करना होता है। भाग-2 साक्षात्कार (Viva) का होता है जो 20 मार्क्स का होता है। इस तरह पूरा प्रैक्टिकल का पेपर 100 मार्क्स का होता है जिसके लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है। परीक्षा देने के 2 महीने पश्चात नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, (NIELIT) द्वारा O-लेवल कंप्यूटर कोर्स का रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है।

O Level Course के बाद कौन सी जॅाब करे

ओ लेवल कोर्स करने के पश्चात आपके पास जॉब करने के बहुत सारे अवसर होते है आप अपनी रूचि के अनुसार वह जॉब कर सकते है।